सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर 16, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*#आत्म_मूल्यांकन ❤️🔍एक बार एक व्यक्ति कुछ पैसे निकलवाने के लिए बैंक में गया। जैसे ही कैशियर ने पेमेंट दी कस्टमर ने चुपचाप उसे अपने बैग में रखा और चल दिया। उसने एक लाख चालीस हज़ार रुपए निकलवाए थे। उसे पता था कि कैशियर ने ग़लती से एक लाख चालीस हज़ार रुपए देने के बजाय एक लाख साठ हज़ार रुपए उसे दे दिए हैं लेकिन उसने ये आभास कराते हुए कि उसने पैसे गिने ही नहीं और कैशियर की ईमानदारी पर उसे पूरा भरोसा है चुपचाप पैसे रख लिए।इसमें उसका कोई दोष था या नहीं लेकिन पैसे बैग में रखते ही 20,000 अतिरिक्त रुपयों को लेकर उसके मन में उधेड़ -बुन शुरू हो गई। एक बार उसके मन में आया कि फालतू पैसे वापस लौटा दे लेकिन दूसरे ही पल उसने सोचा कि जब मैं ग़लती से किसी को अधिक पेमेंट कर देता हूँ तो मुझे कौन लौटाने आता है??? 😳🙄बार-बार मन में आया कि पैसे लौटा दे लेकिन हर बार दिमाग कोई न कोई बहाना या कोई न कोई वजह दे देता पैसे न लौटाने की। 😇😇लेकिन इंसान के अन्दर सिर्फ दिमाग ही तो नहीं होता… दिल और अंतरात्मा भी तो होती है… रह-रह कर उसके अंदर से आवाज़ आ रही थी कि तुम किसी की ग़लती से फ़ायदा उठाने से नहीं चूकते और ऊपर से बेईमान न होने का ढोंग भी करते हो। क्या यही ईमानदारी है? 💁‍♂️उसकी बेचैनी बढ़ती जा रही थी। अचानक ही उसने बैग में से बीस हज़ार रुपए निकाले और जेब में डालकर बैंक की ओर चल दिया। 🏦💸🚶‍♂️उसकी बेचैनी और तनाव कम होने लगा था। वह हल्का और स्वस्थ अनुभव कर रहा था। वह कोई बीमार थोड़े ही था लेकिन उसे लग रहा था जैसे उसे किसी बीमारी से मुक्ति मिल गई हो। उसके चेहरे पर किसी जंग को जीतने जैसी प्रसन्नता व्याप्त थी। 😄💪रुपए पाकर कैशियर ने चैन की सांस ली। उसने कस्टमर को अपनी जेब से हज़ार रुपए का एक नोट निकालकर उसे देते हुए कहा, ‘‘भाई साहब आपका बहुत-बहुत आभार! आज मेरी तरफ से बच्चों के लिए मिठाई ले जाना। प्लीज़ मना मत करना।” 😊‘‘भाई आभारी तो मैं हूँ आपका और आज मिठाई भी मैं ही आप सबको खिलाऊँगा, ’’ कस्टमर ने बोला। 👏👏कैशियर ने पूछा, ‘‘ भाई आप किस बात का आभार प्रकट कर रहे हो और किस ख़ुशी में मिठाई खिला रहे हो?’’ 🙄कस्टमर ने जवाब दिया, ‘‘आभार इस बात का कि बीस हज़ार के चक्कर ने मुझे "आत्म-मूल्यांकन" का अवसर प्रदान किया। आपसे ये ग़लती न होती तो न तो मैं द्वंद्व में फँसता और न ही उससे निकल कर अपनी लोभवृत्ति पर क़ाबू पाता। यह बहुत मुश्किल काम था। घंटों के द्वंद्व के बाद ही मैं जीत पाया। इस दुर्लभ अवसर के लिए आपका आभार।” 🥹दोस्तों, कहाँ तो वो लोग हैं जो अपनी ईमानदारी का पुरस्कार और प्रशंसा पाने का अवसर नही चूकते और कहाँ वो जो औरों को पुरस्कृत करते हैं। ईमानदारी का कोई पुरस्कार नहीं होता अपितु ईमानदारी स्वयं में एक बहुत बड़ा पुरस्कार है। अपने लोभ पर क़ाबू पाना कोई सामान्य बात नहीं। ऐसे अवसर भी जीवन में सौभाग्य से ही मिलते हैं अतः उन्हें गंवाना नहीं चाहिए अपितु उनका उत्सव मनाना चाहिए।वनिता कासनियां पंजाब द्वाराजय श्री राम

*#आत्म_मूल्यांकन ❤️🔍 एक बार एक व्यक्ति कुछ पैसे निकलवाने के लिए बैंक में गया। जैसे ही कैशियर ने पेमेंट दी कस्टमर ने चुपचाप उसे अपने बैग में रखा और चल दिया। उसने एक लाख चालीस हज़ार रुपए निकलवाए थे। उसे पता था कि कैशियर ने ग़लती से एक लाख चालीस हज़ार रुपए देने के बजाय एक लाख साठ हज़ार रुपए उसे दे दिए हैं लेकिन उसने ये आभास कराते हुए कि उसने पैसे गिने ही नहीं और कैशियर की ईमानदारी पर उसे पूरा भरोसा है चुपचाप पैसे रख लिए। इसमें उसका कोई दोष था या नहीं लेकिन पैसे बैग में रखते ही 20,000 अतिरिक्त रुपयों को लेकर उसके मन में उधेड़ -बुन शुरू हो गई। एक बार उसके मन में आया कि फालतू पैसे वापस लौटा दे लेकिन दूसरे ही पल उसने सोचा कि जब मैं ग़लती से किसी को अधिक पेमेंट कर देता हूँ तो मुझे कौन लौटाने आता है??? 😳🙄 बार-बार मन में आया कि पैसे लौटा दे लेकिन हर बार दिमाग कोई न कोई बहाना या कोई न कोई वजह दे देता पैसे न लौटाने की। 😇😇 लेकिन इंसान के अन्दर सिर्फ दिमाग ही तो नहीं होता… दिल और अंतरात्मा भी तो होती है… रह-रह कर उसके अंदर से आवाज़ आ रही थी कि तुम किसी की ग़लती से फ़ायदा उठाने से नहीं चूकत...

वा*गाँव बेचकर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है।* *जीवन के उल्लास बेच के, खरीदी हमने तन्हाई है।**बेचा है ईमान धरम तब, घर में शानो शौकत आई है।* *संतोष बेच, तृष्णा खरीदी, देखो कितनी मंहगाई है।।* बीघा बेच स्कवायर फीट खरीदा, ये कैसी सौदाई है। संयुक्त परिवार के वट वृक्ष से टूटी, ये पीढ़ी मुरझाई है।। *रिश्तों में है भरी चालाकी, हर बात में दिखती चतुराई है।*कहीं गुम हो गई मिठास, जीवन से, हर जगह कड़वाहट भर आई है।। रस्सी की बुनी खाट बेच दी, मैट्रेस ने जगह बनाई है। अचार, मुरब्बे को धकेल कर, शो केस में सजी दवाई है।। *माटी की सोंधी महक बेच के, रुम स्प्रे की खुशबू पाई है।* मिट्टी का चुल्हा बेच दिया, आज गैस पे बेस्वाद सी खीर बनाई है।। *पांच पैसे का लेमनचूस बेचा, तब कैडबरी हमने पाई है।**बेच दिया भोलापन अपना, फिर मक्कारी पाई है।।*सैलून में अब बाल कट रहे, कहाँ घूमता घर- घर नाई है।दोपहर में अम्मा के संग, गप्प मारने क्या कोई आती चाची ताई है।। मलाई बरफ के गोले बिक गये, तब कोक की बोतल आई है। *मिट्टी के कितने घड़े बिक गये, तब फ्रिज में ठंढक आई है ।।*खपरैल बेच फॉल्स सीलिंग खरीदा, हमने अपनी नींद उड़ाई है। *बरकत के कई दीये बुझा कर, रौशनी बल्बों में आई है।।*गोबर से लिपे फर्श बेच दिये, तब टाईल्स में चमक आई है।*देहरी से गौ माता बेची, फिर संग लेटे कुत्ते ने पूँछ हिलाई है ।।**बेच दिये संस्कार सभी, और खरीदी हमने बेहयाई है।*ब्लड प्रेशर, शुगर ने तो अब, हर घर में ली अंगड़ाई है।। *दादी नानी की कहानियां हुईं झूठी, वेब सीरीज ने जगह बनाई है।*बहुत तनाव है जीवन में, ये कह के मम्मी ने दो पैग लगाई है।।*खोखले हुए हैं रिश्ते सारे, नहीं बची उनमें सच्चाई है।।**चमक रहे हैं बदन सभी के, दिल पे जमी गहरी काई है।*By वनिता कासनियां पंजाब*गाँव बेच कर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है।।* *जीवन के उल्लास बेचकर, खरीदी हमने तन्हाई है।।* 🙏

वा*गाँव बेचकर शहर खरीदा, कीमत बड़ी चुकाई है।*   *जीवन के उल्लास बेच के, खरीदी हमने तन्हाई है।* *बेचा है ईमान धरम तब, घर में शानो शौकत आई है।*   *संतोष बेच, तृष्णा खरीदी, देखो कितनी मंहगाई है।।*   बीघा बेच स्कवायर फीट खरीदा, ये कैसी सौदाई है।   संयुक्त परिवार के वट वृक्ष से टूटी, ये पीढ़ी मुरझाई है।।   *रिश्तों में है भरी चालाकी, हर बात में दिखती चतुराई है।* कहीं गुम हो गई मिठास, जीवन से, हर जगह कड़वाहट भर आई है।।     रस्सी की बुनी खाट बेच दी, मैट्रेस ने जगह बनाई है।  अचार, मुरब्बे को धकेल कर, शो केस में सजी दवाई है।।   *माटी की सोंधी महक बेच के, रुम स्प्रे की खुशबू पाई है।*   मिट्टी का चुल्हा बेच दिया, आज गैस पे बेस्वाद सी खीर बनाई  है।।   *पांच पैसे का लेमनचूस बेचा, तब कैडबरी हमने पाई है।* *बेच दिया भोलापन अपना, फिर मक्कारी पाई है।।* सैलून में अब बाल कट रहे, कहाँ घूमता घर- घर नाई है। दोपहर में अम्मा के संग, गप्प मारने क्या कोई आती चाची ताई है।।   मलाई बरफ के गोले ...

. "नींद का सौदा" (गोपी की विरह व्यथा) एक दिन वृंदावन की बाज़ार मैं खडी होकर एक सखी कुछ बेच रही है, लोग आते हैं पूछते हैं और हँस कर चले जाते हैं। वह चिल्ला चिल्ला कर कह रही है कोई तो खरीद लो, पर वो सखी बेच क्या रही है ? अरे ! यह क्या ? ये तो नींद बेच रही है। आखिर नींद कैसे बिक सकती है ? कोई दवा थोडी है, जो कोई भी नींद खरीद ले। सुबह से शाम होने को आई कोई ग्राहक ना मिला। सखी की आस बाकी है कोई तो ग्राहक मिलेगा शाम तक दूर कुछ महिलाऐं बातें करती गाँव मैं जा रहीं हैं। वो उस सखी का ही उपहास कर रही है। अरे एक पगली आज सुबह से नींद बेच रही है। भला नींद कोई कैसे बेचेगा। पगला गई है वो ना जाने कौन गाँव की है। पीछे-पीछे एक दूसरी सखी बेमन से गाय दुह कर आ रही है। वह ध्यान से उनकी बात सुन रही है। बात पूरी हुई तो सखी ने उन महिलाओ से पूछा कौन छोर पे बेच रही है नींद, पता पाकर दूध वहीं छोड़ उल्टे कदम भाग पडी। अँधेरा सा घिर आया है। पर पगली सी नंगे पैर भागे जा रही है। बाजार पहुँच कर पहली सखी से जा मिली और बोल पडी। अरी सखी ये नींद मुझे दे दे। इसके बदले चाहे तू कुछ भी ले-ले पर ये नींद तू मुझे दे दे। मैं तुझसे मोल पूछती ही नही तू कुछ भी मोल लगा पर ये नींद मुझे ही दे दे। अब बात बन रही है, सुबह से खडी सखी को ग्राहक मिल गया है और दूसरी सखी को नींद मिल रही है। अब बात बन भी गई। अब पहली सखी ने पूछा, "सखी ! मुझे सुबह से शाम हो गई। लोग मुझे पागल बता के जा रहे हैं तू एक ऐसी भागी आई मेरी नींद खरीदने, ऐसा क्या हुआ ?" दूसरी सखी बोली, "सखी ! यही मैं तुझसे पूछना चाहती हूँ ऐसा क्या हुआ जो तू नींद बेच रही है।" पहली सखी बोली, "सखी ! क्या बताऊँ, उसकी याद मैं पल-पल भारी है मैंने उससे एक बार दर्शन देने को कहा और वो प्यारा श्यामसुन्दर राजी भी हो गया। उसने दिन भी बताया के मैं अमुक ठिकाने मिलने आऊँगा। पर हाय रे मेरी किस्मत ! जब से उसने कहा के मैं मिलने आऊँगा तब से नींद उड़ गई, पर हाय कल ही उसे आना था पर कल ही आँख लग गई। और वो प्यारा आकर चला भी गया। हाय रे मेरी फूटी किस्मत ! तभी मैने पक्का किया के इस बैरन, सौतन निन्दिया को बेच कर रहूँगी। मेरे साजन से ना मिलने दिया। अब इसे बेच कर रहूँगी। अब तू बता कि तू इसे खरीदना क्यों चाहती है ?दूसरी सखी बोली, "क्या बताऊ सखी ! एक नींद में ही तो वो प्यारा मुझसे मिलता है। दिन भर काम, घर के काम से फ़ुर्सत कहाँ के वो प्यारा श्यामसुन्दर मुझसे मिलने आये। वो केवल ख्वाब मैं ही मिलता था। मैने उससे कहा, अब कब मुझे अपने साथ ले चलेगा ? उसने कहा, अमुक दिन ले चलूँगा पर उसी दिन से नींद ही उड़ गई। सौतन अंखियाँ छोड़कर ही भाग गई। अब कहाँ से मिले वो प्यारा ? हाय कितने ही जतन किये पर ये लौट कर ना आई। अब सखी तू ये नींद मुझे दे दे जिससे मुझे वो प्यारा मिल जाये।" पहली सखी बोली, "ले जा इस बैरन, सौतन को ताकि मैं सो न सकूँ। और वो प्यारा मुझे मिल सके।" ----------:::×:::----------वनिता कासनियां पंजाब द्वारा "जय जय श्री राधे"********************************************

.                            "नींद का सौदा"                        (गोपी की विरह व्यथा)           एक दिन वृंदावन की बाज़ार मैं खडी होकर एक सखी कुछ बेच रही है, लोग आते हैं पूछते हैं और हँस कर चले जाते हैं। वह चिल्ला चिल्ला कर कह रही है कोई तो खरीद लो, पर वो सखी बेच क्या रही है ? अरे ! यह क्या ? ये तो नींद बेच रही है। आखिर नींद कैसे बिक सकती है ? कोई दवा थोडी है, जो कोई भी नींद खरीद ले।           सुबह से शाम होने को आई कोई ग्राहक ना मिला। सखी की आस बाकी है कोई तो ग्राहक मिलेगा शाम तक दूर कुछ महिलाऐं बातें करती गाँव मैं जा रहीं हैं। वो उस सखी का ही उपहास कर रही है। अरे एक पगली आज सुबह से नींद बेच रही है। भला नींद कोई कैसे बेचेगा। पगला गई है वो ना जाने कौन गाँव की है। पीछे-पीछे एक दूसरी सखी बेमन से गाय दुह कर आ रही है। वह ध्यान से उनकी बात सुन रही है। बात पूरी हुई तो सखी ने उन महिलाओ से पूछा कौन छोर पे...